फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ की युवती से यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर चंड़ीगढ़ की युवती से देहरादून में यौन उत्पीड़न किया गया। आरोप भी चंडीगढ़ के सेक्टर 16 निवासी हीरा सिंह पर है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की थी, जिसे अब पटेलनगर थाने में ट्रांसफर किया गया है। एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में युवती दून में अपने भाई के साथ रहती थी। हीरा सिंह का उसके भाई से मिलना जुलना था। वह भी पास में ही कमरा लेकर रहने लगा। युवती और हीरा सिंह में दोस्ती हो गई। वर्ष 2018 से लगातार दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। युवती का कहना है कि हीरा सिंह उससे शादी का वादा करता था। वह वर्ष 2022 में उसे एक बार देहरादून लेकर आया था। यहां उसने पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक होटल में उसे रखा था। हीरा सिंह ने होटल में युवती के साथ सगाई भी कर ली। इसके बाद उसने यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि अब हीरा सिंह अपने वादे से मुकर गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें