फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर में जीजा ने साली, हरिद्वार में सीनियर छात्र ने जूनियर से किया दुष्कर्म

Thu, 13 Feb 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में मॉल घुमाने का झांसा देकर एक युवक के अपनी साली से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी बीती 21 नवंबर को  शाहजहांपुर निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दामाद और बेटी खेड़ा में किराए पर रहने लगे थे।

बीती नौ फरवरी को उसकी बेटी ससुराल गई थी। इसी बीच दामाद उनके घर पहुंचा और छोटी बेटी को मॉल घुमाने का झांसा देकर साथ ले गया। आरोपी नाबालिग बेटी को सीधे अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बेटी को घर छोड़ने के बाद फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग ने आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीनियर छात्र ने किया जूनियर से दुष्कर्म

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग (कांगड़ी विवि का स्कूल) में सीनियर छात्र के जूनियर छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। 

गुरुवार की सुबह हरियाणा के बल्लभगढ़ फरीदाबाद की एक महिला अपने 16 वर्षीय बेटे को लेकर कनखल थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय का छात्र है। बुधवार को उसका बेटा जब छात्रावास में मौजूद था तो उसके साथ एक छात्र ने दुष्कर्म किया।

बेटे ने किसी तरह उससे संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत छात्रावास पहुंचकर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग होेने के कारण किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। 

पहले भी हुई इस तरह की घटना 
पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में भी उसके बेटे के साथ आरोपी छात्र ने दुष्कर्म किया था। तब भी उसने यहां पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन को शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब फिर उसके बेटे के साथ गलत हरकत की गई। महिला ने आरोप लगाया कि उल्टा उसे ही शिकायत न करने का सुझाव दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें