रायपुर क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शोहेब रूहानी (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को टीम यूपी के लिए रवाना कर दी है।
छात्रा 12वीं कक्षा की है। बहला फुसलाकर आरोपी ने इससे दुष्कर्म कर डाला। उसी दौरान आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए। उसके बाद से वह फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों तक छात्रा से शारीरिक शोषण करता रहा।