मामले का खुलासा होने पर किशोरी के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम की अदालत के आदेश पर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक भी गांव की उसी शादी में शामिल होने आया था, जिसमें किशोरी आई हुई थी।
गांव के बड़े बुजुर्ग दोनों की शादी कराने के पक्ष में हैं लेकिन आरोपी युवक के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि कानून के जानकार बताते हैं कि किशोरी के बालिग होने तक उसकी शादी भी नहीं हो सकती है। फिलहाल किशोरी बच्चे के साथ मायके में ही रहेगी।