फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीवर लाइन चोक, तीन होटलों की नई बुकिंग पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी चोक सीवर लाइन नहीं खोलने पर शहर के तीन होटलों की नई बुकिंग पर रोक लगाई गई है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और जल संस्थान की टीम ने निरीक्षण कर धारा 133 के तहत की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दरअसल, पालिका रोड स्थित होटलों की सीवर लाइन चोक होने से लंबे समय से गंदगी सड़क पर बह रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी भी होटल संचालकों ने खुले में बह रहे सीवर का कोई ट्रीटमेंट नहीं किया। इस पर शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल मोजाइक, पार्क और ड्राइवीन के संचालकों को शीघ्र व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही नई बुकिंग पर रोक लगाते हुए निर्देश दिए कि जब तक होटल संचालक सीवर लाइन ठीक नहीं कर लेते नई बुकिंग नहीं लेंगे।
नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लोगों की शिकायत पर आने पर पहले भी होटल संचालकों को नोटिस दिया गया था। जल संस्थान के एई टीएस रावत ने कहा कि होटल संचालकों को नई लाइन बिछाकर उसको जल संस्थान की मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जेई दीपक शर्मा, एसएसआई गुमान सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें