विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और उत्तराखंड स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, छत्रपाल सिंह और मनीष जगुड़ी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंशुमन ने कविता सुनाई, शैली ने भजन प्रस्तुत किया और लविश ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर भाषण दिया। सार्थक मित्तल ने दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर अपने विचार रखे। अष्टम के भैया-बहनों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। आचार्य ललित बिजल्वाण ने सभी को पर्वों की शुभकामनाएं दीं। अंत में, प्रधानाचार्य ने आशीष वचन दिए और दिवाली की बधाई दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संवाद