फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर कोतवाली प्रभारी समेत सात के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। कैलाश चंद्र भट्ट को शहर कोतवाली और नरेंद्र सिंह गहलावत को डालनवाला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कैलाश चन्द्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से हटाकर शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिओम राज चौहान को शहर कोतवाली से स्थानांतरित कर प्रभारी चुनाव सैल, पुलिस कार्यालय भेजा गया है। राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से नई तैनाती देते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया है। कमल कुमार लुंटी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से हटाकर थाना रायवाला की कमान दी गई है। सन्तोष सिंह कुंवर का डालनवाला थाने से तबादला कर इन्हें शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। नरेन्द्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर अब डालनवाला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें