I
IIडीबीएस पीजी कॉलेज की ओर से वैदिक साधन आश्रम तपोवन में सात दिवसीय विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्राचार्य गोरखनाथ ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। स्वयं सेविकाओं ने नारी सशक्तीकरण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर कार्य करने के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आराधना शर्मा, डॉ. शैली आदि मौजूद रहीं।I