देहरादून। संवेदनशीलता नेतृत्व के लिए अनिवार्य है, यह कहना है पंचायतीराज निदेशक निधि यादव का। उन्होंने यह बात निदेशालय में आयोजित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर कही। उन्होंने कहा, प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की लगभग 19,000 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक सशक्त प्रशिक्षण कैडर तैयार करना है। अगले चरण में कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडलों के तहत 190 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी पेटवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो