फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस

Sun, 27 Aug 2023 12:32 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

रजिस्ट्रार ऑफिस में पुराने बैनामों में छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिक जांच के बाद डीएम ने कोतवाली देहरादून को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी इमरान का नाम सामने आया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद विरमानी अपने ही घर से एसआईटी के हत्थे चढ़ गए। अधिवक्ता को पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ की गई। विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया। मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

रजिस्ट्रार ऑफिस में पुराने बैनामों में छेड़छाड़ का मामला डेढ़ महीने पहले सामने आया था। प्राथमिक जांच के बाद डीएम ने कोतवाली देहरादून को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी इमरान का नाम सामने आया।

विज्ञापन


विरमानी का सीधे तौर पर इस मामले में हाथ
एसआईटी ने प्राथमिक पड़ताल के बाद वकील इमरान को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। मामले में कचहरी में और कई बड़े लोगों की तरफ उंगलियां उठने लगीं। इसी बीच नाम आया वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी का। साक्ष्य नहीं मिलने से पुलिस विरमानी पर हाथ नहीं डाल पा रही थी, लेकिन तीन दिन पहले विरमानी के मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे यह बात पुष्ट हो गई कि विरमानी का सीधे तौर पर इस मामले में हाथ है। बताया जा रहा है कि विरमानी ने 50 करोड़ से भी ज्यादा के वारे न्यारे इस जालसाजी में कर डाले।

ये भी पढ़ें..Bageshwar By-Election:  कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी करोड़पति, लाखों की देनदारी भी, ADR की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

इस बीच पुलिस ने शुक्रवार शाम को विरमानी को भी गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस विरमानी को किसी गुप्त स्थान पर ले गई है। उनसे वहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में रविवार को आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें