फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व परिषद में सीनियर अधिवक्ता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड स्थित राजस्व परिषद में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ कुछ अधिवक्ताओं और उनके साथ आए लोगों ने हाथापाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में अधिवक्ताओं ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न गर्ग के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने बुधवार को एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीनियर अधिवक्ता प्रद्युम्न गर्ग पर लक्सर के दूसरे अधिवक्ता और उसके साथ आए कुछ लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद अधिवक्ता के बेटे के साथ भी मारपीट की। इस मामले को लेकर बुधवार को हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें