फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। प्रधानाचार्य कली राम भट्ट कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी। कहा कि शिवाजी का जीवन चरित्र समाज के लिए आदर्श है, हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा शिवाजी के विचारों को समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने के लिए मंच 13 फरवरी से 22 फरवरी तक अलग-अलग जिलों व तहसील स्तर पर संगोष्ठी आयोजित करेगा। ताकि शिवाजी के शौर्य, पराक्रम और विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जा सके। इस मौके पर सोनिका वालिया, सुंदर लाल वर्मा, संतोष प्रधान, छत्रपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें