फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लक्खनवाला के स्कूल में आपदा प्रबंधन पर हुई गोष्ठी

Sat, 28 Nov 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में पछवादून विकास मंच की ओर से आपदा प्रबंधन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर मंथन किया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि किसी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा से होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने की तैयारी को आपदा प्रबंधन कहते हैं। आपदाएं प्राकृतिक और मानव जनित दोनों प्रकार की होती हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ आपदा, उत्तरकाशी और जोशीमठ के भूकंप तथा सिल्क्यारा सुरंग हादसा जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय संयम और हौसला रखकर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। गोष्ठी में चौधरी सुनील कुमार, जगमाल सिंह, विजयपाल सिंह बिष्ट और प्रधानाचार्य सुनील नौटियाल समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें