फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने पेशावर कांड के नायक स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 130वीं जयंती पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि स्व. गढ़वाली का जन्म सन 1891 में पट्टी चौथान थैलीसैंण पौडी गढ़वाल में जालोथ सिंह भंडारी के घर हुआ। साधारण परिवार में जन्मे 1914 को फौज में भर्ती हुए। प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने के बाद उन्होंने अनेक लड़ाइयों में जीत हासिल की। सन 1930 में पेशावर कांड की घटना ने चंद्र सिंह गढ़वाली को ऐतिहासिक पुरुष बना दिया। फ़ौज से अलग होने के बाद महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर देश की आजादी की लड़ाई में खुद गए। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुकरेती, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, प्रताप कुंवर, मेजर एमएस रावत, दीपक रावत, किरन रावत कश्यप, राजेंद्र बिष्ट, राज नितिन रावत, अशोक नेगी, बिजेंद्र रावत, प्रमोद लखेड़ा, मीनाक्षी सिंह, जितेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें