रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज बाढ़वाल की छात्रा दीक्षा और छात्र अभिषेक यादव का चयन राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-17 योग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 22 नवंबर से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में शुरू होगी। दीक्षा कक्षा 12वीं और अभिषेक कक्षा नौवीं के छात्र हैं। बीते माह देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में संपन्न हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच छात्र दीक्षा, दीक्षा थापा, प्रशांत क्षेत्री, प्रियांशु चौहान व अभिषेक यादव ने प्रतिभाग किया था। शानदार प्रदर्शन कर दीक्षा और अभिषेक ने राज्य की टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता में प्रशांत व प्रियांशु ने दूसरा और दीक्षा थापा ने तीसरा स्थान हासिल किया। योग प्रशिक्षक शुभम कुमार ने चयन पर खुशी जताई। प्रधानाचार्या आरती पंवार और प्रबंधक निशांत पंवार ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताई।