फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में हादसे का शिकार हुईं सीमा आठ माह की थीं गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते शनिवार को गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हुईं सीमा राय (25) निवासी ग्राम जुड्डो कोतवाली विकासनगर आठ माह की गर्भवती थीं। वह पति अजय राय के साथ मेडिकल चेकअप कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी गई थीं। दोपहर बाद पति-पत्नी उनकी तीन वर्षीय बेटी नलिनी स्कूटर पर सवार होकर जुड्डो लौट रहे थे। मंडावाधार नामक स्थान पर स्कूटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।



हादसे में बेटी नलिनी पहाड़ी में झाड़ियों के बीच फंस गई, जबकि सीमा और अजय करीब 70 मीटर गहरी खाई में चले गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में सीमा का शव बाहर निकाला। घायल अजय राय को लेहमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मोर्चरी पहुंचे अजय राय के छोटे भाई विजय राय ने बताया कि अजय जुड्डो डैम में वेल्डर का काम करते थे। भाभी सीमा गर्भवती थी। रूटीन चेकअप कराकर वे घर लौट रहे थे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक दंपती के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें