फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूटीयू ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसके तहत बीटेक, बीफार्मा समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। विवि के अनुसार अभ्यर्थी 12 से 14 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण और काउंसलिंग शुल्क जमा कर सकेंगे जबकि 12 से 15 जून तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 20 जून को जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को फ्रीज, फ्लोट और विदड्रॉ विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 22 से 24 जून के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें