फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जून में आयोजित होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल के तर्ज पर दून में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से जून महीने में उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लीग के आयोजक फ्रेंचाइजी का चयन करेंगे। इसके बाद फ्रेंजाइजी प्रदेश के खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करेंगे। इसके लिए सीएयू ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क से करार किया है। बीते साल आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन सामान्य प्रक्रिया के साथ किया गया था। बीसीसीआइ से इसकी अनुमति भी मिल गई है।सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया, उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर होगा। फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खिलाड़ियाें का चयन कर टीम बनाएंगे। फ्रेंचाइजी अभी तय नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें