फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भ्रामक वीडियो चलाने पर दूसरा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दून जिले में यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यूट्यूब पर एक वीडियो में उत्तराखंड में चल रही पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर परीक्षा केंद्र पर 200 मीटर की रेस ट्रैक एक सीध में न होने और उससे अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करने में तीन से चार सेकेंड का अधिक समय लगने की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इस मामले में प्रेमनगर थाने में आईडीधारक आरोपी अमित कुमार के विरुद्ध उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें