फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली समस्याओं पर एसडीओ ने दिया समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के उपमंडलीय अधिकारी अर्चित भट्ट से मुलाकात की। उन्होंने सहसपुर ब्लॉक के गांवों में जर्जर लाइनों, कम वोल्टेज और सिंगल फेज आपूर्ति की समस्या को उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। अर्चित भट्ट ने आश्वासन दिए कि चिह्नित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक स्थानों पर बिजली लाइनों की मरम्मत और सुधार कार्य जल्द शुरू होंगे। इस अवसर पर शिव सिंह कलूरा, संजय रावत, सेन सिंह रावत, धूरेन्द्र चौधरी और सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें