फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसडीएम का पालिका कार्यालय में छापा, गायब मिले कई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम नंदन कुमार ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय में कई कर्मचारी नहीं मिले, जबकि कई कर्मचारी बिना बताए गायब थे। एसडीएम ने कर्मचारियों का जवाब तलब किया है और कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारियों के बिना अवकाश अनुपस्थित रहने और कार्यालय में हाजिरी लगाने के बाद गायब रहने की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम नंदन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के पालिका कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां मिली। कुछ कर्मचारी लंच टाइम खत्म होने के बाद भी कार्यालय से गायब मिले। कुछ कर्मचारी अपने अधिकारियों को बिना सूचित किए कार्यालय नहीं आए। ऐसे कर्मचारियों का जवाब तलब किया है। उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कूड़ा निस्तारण को लेकर ईओ से बात की गई। नायब तहसीलदार से कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें