एसडीएम राहुल आनंद ने बुधवार को अधिकारियों के साथ मसूरी झील के पास वेंडिंग जोन बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्किंग में पटरी व्यापारियों को विस्थापित करने पर भी चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि मसूरी झील में टीवीसी की ओर से वेंडिंग जोन प्रस्तावित है। यहां पर्यटकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है जिससे व्यापारियों को पर्याप्त ग्राहक मिलेंगे। इस क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की योजना है। नगर पालिका ईओ गौरव भसीन ने कहा कि इससे व्यापारियों का रोजगार सुरक्षित होगा। साथ ही शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। एक माह के अंदर सभी कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है।