फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसडीएम ने पकड़ी यूटिलिटी, चालक चाबी लेकर भागा, एक घंटे बाद फिर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलकड़ी से लदे यूटिलिटी के ऊपर बैठा रखी थी सवारीचालक पर 30,800 का जुर्माना लगाया गयाI
विज्ञापन


एसडीएम कालसी योगेश सिंह मेहरा ने लकड़ी और सवारियों को साथ में ढो रहे ओवरलोड यूटिलिटी को पकड़ लिया। वाहन को कालसी तहसील लाया गया, लेकिन चालक वाहन की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गया। तहसीलकर्मियों, एआरटीओ प्रवर्तन और पुलिस ने करीब एक घंटे बाद वाहन चालक को पकड़ लिया। यूटिलिटी को कालसी थाने में खड़ा करवा गया है। एसडीएम ने बताया कि वाहन चालक पर 30,800 का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन




शुक्रवार की शाम एसडीएम कोटी-इछाड़ी-मोटरमार्ग से कालसी आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक लकड़ी लदे यूटिलिटी के ऊपर सवारियां बैठी हैं। उन्होंने अपने साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी को यूटिलिटी को रोकने के निर्देश दिए। यूटिलिटी को मुख्यालय कालसी लाया गया। एसडीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शाम करीब छह बजे पीआरडी के जवान और तहसीलकर्मी यूटिलिटी को तहसील मुख्यालय कालसी लेकर पहुंचे। इस दौरान चालक यूटिलिटी की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को ढूंढ कर लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें