फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालरोड सुधारीकरण कार्य की धीमी गति पर भड़के एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम नंदन कुमार ने बुधवार को शहर की मालरोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुधारीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और मालरोड पर धीमी गति से हो रहे कार्य पर लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुधारीकरण कार्य के दौरान मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहता। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के एई अभिषेक भारद्वाज ने आरोप लगाया कि लोनिवि के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि वीकेंड पर पर्यटकों की लगातार बुकिंग आ रही है। इसे देखते हुए मालरोड की हालत जल्द से जल्द सुधारी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें