देहरादून जिले के सहसपुर में मंगलवार को एक बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में कमर आलम पुत्र कामिल उम्र 20 साल की मौत हो गई है। वहीं आरिफ पुत्र मेहंदी निवासी सहसपुर उम्र 25 सालस, आलिम पुत्र मुमताज, फईम पुत्र अलीम और अब्दुल कादिर पुत्र वकील उम्र 25 साल घायल हो गए हैं।
सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।