फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मॉडल के जरिए छात्रों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअमन, पीयूष, प्रियांश, रोहन का मॉडल रहा प्रथमI
विज्ञापन




आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, कृषि, संचार, परिवहन विषयाें पर आधारित मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। इसी आधार पर छात्रों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रयासों को खूब सराहा गया।

वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव कलूरा ने विज्ञान के महत्व तथा दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता के बारे में बताया। विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य पर आधारित अमन का मॉडल प्रथम, पर्यावरण पर आधारित अमरीन का मॉडल द्वितीय रहा। पर्यावरण के लिए जीवन शैली में पीयूष प्रथम, हर्ष द्वितीय रहे। कृषि में प्रियांश प्रथम व जयदीप नेगी द्वितीय, संचार एवं परिवहन में यशवीर सागर प्रथम, अंजली शर्मा द्वितीय रहीं। संगणात्मक चिंतन मे तन्नू प्रथम, काजल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य में रोहन प्रथम, कविंद्र द्वितीय, पर्यावरण के लिए जीवन शैली में आदित्य प्रथम, आस्था द्वितीय, कृषि में दिव्या प्रथम, आइशा द्वितीय, संचार एवं परिवहन में दिव्यांशु प्रथम, रोहित द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें