फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश या किसी कारण से बंद हुए स्कूल तो प्रभावित नहीं होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश या अन्य किसी कारण से स्कूल बंद हुए तो अब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इस स्थिति में शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। व्हाट्सएप, गूगल मीट आदि के जरिये शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के साथ ही अपने-अपने विषयों से संबंधित होमवर्क देंगे। जब स्कूल खुलेंगे तो इस होमवर्क की जांच होगी और विस्तार से उस पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में आमतौर पर तेज बारिश की संभावना के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए जाते हैं। कई बार स्कूलों को एक या दो दिन के लिए बंद किया जाता है। इस स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराएंगे।
कोरोना काल के बीते दो साल में शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से ही बच्चों को पढ़ाया। ऐसे में ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई कराना अब मुश्किल काम नहीं है। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि किन्हीं कारणों से स्कूल बंद होने की स्थिति में छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक स्कूल का काम भेज रहे हैं। अगर किसी बच्चे को ऑनलाइन समझ नहीं आ रहा तो उसे अगले दिन स्कूल खुलने पर विस्तार से समझाया जाता है।
विज्ञापन

तेज बारिश की संभावना या अन्य किसी कारण से अगर स्कूल बंद होते हैं तो शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से बचेगी। बीते दो साल में शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा, यह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

डॉ. मुकुल कुमार सती, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें