बैंक दिवस के मौके पर एसबीआई में पौधारोपण करते अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
देहरादून। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना दिवस मौके पर प्रशासनिक कार्यालय में बैंक दिवस का आयोजन किया गया। उप महाप्रबंधक बीएल सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी स्टाफ को बैंक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एसबीआई सर्वश्रेष्ठ बैंक बने रहने की अपनी शपथ के साथ काम कर रहा है। इस मौके पर न्यू रोड स्थित प्रशासनिक कार्यालय और कालिदास मार्ग स्थित बैंक के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।