फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन भीमावाला गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता रैली निकाली। गांव वालों को बताया कि यदि परिवार में बालिका शिक्षित होती है, तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। इसलिए बालिकाओं को शिक्षित करना बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्य अनिल नेगी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और लिंगानुपात में कमी के चलते सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दिया जा रहा है। जिससे बालिकाओं तक शिक्षा पहुंचे और लिंगानुपात संतुलित हो। इस मिशन का उद्देश्य भ्रूण हत्या को कम करना और बालिकाओं को सुरक्षित और शिक्षित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, मोहन बिष्ट, कार्तिक, दीपिका, हिमांशु, पीयूष, सानिया, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें