टीवी धारावाहिक विदाई.. फेम अभिनेत्री सारा खान अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म की रिलीजिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया गया है। सारा ने कहा, यह पहला मौका था जब वह यहां की वादियों में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी मेल्टिंग मोमेंट्स में पत्रकारों से बात करते हुए सारा ने बताया, हमारे देश में बहुत सी ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां लोग नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे ही उत्तराखंड में भी बहुत सी जगह हैं, जहां फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं।
सारा ने बताया, जल्द ही वह दर्शकों को गाना गाते और वेब सीरीज में भी देखेंगे। संदीप कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में सारा के साथ बृजेंद्र काला और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। इस दौरान बेकरी के संचालक द्रोणा गुलाटी भी मौजूद रहे।