सेपियंस स्कूल विकासनगर की टीमों ने फुटबाल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग में दूसरा और सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल केशव वाला में अंडर-15 बालक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का विद्यालय अध्यक्ष इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रशिक्षक बीएस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, रीना राणा आदि उपस्थित रहे।