राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में न्याय पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-17 की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच द सेपियंस स्कूल और संतोषी टाइगर के बीच खेला गया। इसमें संतोषी टाइगर ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आदर्श क्लब की टीम ने लखनवाला को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने किया। फाइनल मुकाबला आदर्श क्लब और संतोषी टाइगर के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में संतोषी टाइगर ने जीत हासिल कर फाइनल कर खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोहन प्रसाद मिश्रा, अतिकुर रहमान, शुभम गुप्ता, जयंत कुमार, जोगेश्वर चौहान, अजय गिरी, अजय कुमार, राकेश आदि उपस्थित रहे। संवाद