कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश के संस्कृत शिक्षक भी आगे आए हैं। संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम भूषण बिजलवान ने कहा कि प्रदेश के सभी 95 संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षक अपना एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षक हर सहयोग के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।