विकासनगर। स्थानीय निवासी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय जैन को कांग्रेस कमेटी के रुड़की ग्रामीण जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी हाईकमान की ओर से जारी पत्र में उन्हें प्रभारी नियुक्ति करने के साथ संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनहित के मुद्दों पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जताई गई है। उधर नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय जैन ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही रुड़की ग्रामीण संगठन जिले की रुड़की, मंगलौर, पिरान कलियर, खानपुर, झबरेड़ा, लक्सर आदि विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चर्चा करेंगे। संवाद