देहरादून। फाॅरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 10वां द्विवार्षिक अधिवेशन एक धर्मशाला में आयोजित हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्व संदीप सिंह रावत को मिला। पंकज मैंदोलिया प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप नेगी प्रांतीय महामंत्री, मंजू खनसली व भुवन सिंह राणा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। अमित सिंह चौहान प्रांतीय कोषाध्यक्ष, चंदन सिंह बिष्ट संप्रेक्षक बनाए गए। इस दौरान मुकेश बहुगुणा, मुकेश ध्यानी आदि मौजूद थे।