फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंदरूनी चोटों से हुई थी संदीप और हेमलता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-संदीप का लीवर पटा, पेट के अंदर भरा हुआ था खून, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
I
I-हेमलता के सिर में आई अंदरूनी चोट, डॉक्टर के मुताबिक वाहन की टक्कर से ऐसी चोट संभव
I
वसंत विहार के गोरखपुर मार्ग पर पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना और महिला हेमलता की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया है। संदीप के पेट के अंदर खून भरा हुआ था, जो कि अंदर मांस व लीवर फटने से आया। इसके अलावा हेमलता के सिर में अंदरूनी चोट आई। इससे उनकी तत्काल ही मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का मानना है कि ऐसी चोट किसी वाहन की टक्कर से आना संभव है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
I
Iगौरतलब है कि रविवार सुबह गोरखपुर मार्ग पर चाय बागान की सिंचाई गूल में एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद हुए थे। इनकी पहचान संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला और हेमलता निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई थी। संदीप पूर्व फौजी थे जो कि हर रोज सुबह सवेरे सैर पर जाते थे। जबकि, हेमलता इसी मार्ग से एक कोठी में खाना बनाने के लिए रोजाना जाती थी।
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने शुरूआत में मोबाइल कॉल डिटेल से जांच की तो पता चला कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने सुबह करीब साढ़े चार बजे से सात बजे तक इसी मार्ग पर लोगों से पूछताछ की। पता चला कि लोगों ने पांच बजकर 50 मिनट से पांच बजकर 55 मिनट के बीच दो लोगों ने महिला के भूरे रंग के जूते पड़े देखे थे। ये जूते वहीं घटनास्थल के पास थे।
I
I
I
Iइससे मालूम हुआ कि घटना सुबह पांच बजकर 50 मिनट से पहले की है। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर से घटनास्थल तक आने की रफ्तार से चलकर देखा। तो लगभग उसका वहां पर 5.40 बजे तक पहुंचने की संभावना जताई गई। मार्ग पर एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि एक व्यक्ति महिला के पीछे से आ रहा था। उनका नाम सुरेंद्र चौधरी है।
I
Iचौधरी ने बताया कि वह महिला के घर के पास ही रहते हैं और रोजाना प्रिंटिंग प्रेस में काम के लिए जाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला उनके आगे आगे पितांबरपुर सड़क से परवल तिराहा रोड तक आई। उसके बाद वह दरू चौक की तरफ मुड़ गए और महिला परवल रोड की तरफ नीचे मुड़ गई। यानी गोरखपुर रोड पर इस घटनास्थल की तरफ। इस तरह पुलिस ने आंकलन किया कि महिला और संदीप मोहन एक ही समय इस जगह पर आए होंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iसोमवार को दोनों के शवों का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि दोनों की मौत अंदरूनी चोट के कारण हुई है। यह किसी वाहन की टक्कर से हो सकती है। वाहन भी कोई एसयूवी या लोडर की तरह रहा होगा। संदीप को कोई जाहिरा चोट नहीं थी। लेकिन, उनके पेट में अंदरूनी चोट है। लीवर फट गया जिससे पेट में खून भर गया। इसी तरह हेमलता के सिर में भी अंदरूनी चोट है। जिससे खून के थक्के जम गए। इसी आधार पर अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें