फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट में मिले सड़े टमाटर नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसूरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के किचन में मिले टमाटर नष्ट कराए। साथ ही वेस्टेज खाद्य पदार्थ भी डस्टबिन में डलवाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय की टीम ने बुधवार को मसूरी रोड पर दून चिड़ियाघर के समीप स्थित दून दरबार रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट के किचन के निरीक्षण में दो कैरेट सड़े टमाटर रखे मिले। सड़े टमाटरों और कुछ अन्य वेज व नॉनवेज वेस्टेज खाद्य पदार्थ को भी टीम द्वारा डस्टबीन में डलवाया। बाद में फिनायल डलवाकर मौके पर सफाई कराई गई। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को भविष्य में इस तरह खाद्य पदार्थों के ठीक से रखरखाव करने और सड़े व खराब खाद्य व पेय पदार्थों को रखने से बचने की हिदायत दी गई। टीम ने रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले पनीर का सैंपल भी लिया। इसके अलावा मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र में अशोक मसाला की फैक्ट्री से मिर्च और हल्दी का सैंपल लिया गया। तीनों सैंपल राज्य खाद्य विशलेष्णशाला रुद्रपुर भेजा जाएंगे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दीवाली पर्व पर मिलावट की आशंका को देखते खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपल लेने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें