I
IIमाॅडल कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी की मांग पर एसआरएल कंपनी की ओर से काली मंदिर परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान थायराइड की जांच के लिए 20 लोगों के सैंपल लिए गए। डॉ. अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी। इस दौरान सतीश बहुगुणा, दिनेश भंडारी, राकेश गोदियाल एवं सुरेश कनोजिया आदि मौजूद रहे।I