समाजवादी पार्टी ने मतदान से पहले दूसरे राजनीति दलों का समर्थन का एलान करने वाले दो प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को दिए गए नोटिस का जवाब न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने कार्रवाई की है। सपा ने विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण से साजिद अंसारी और काशीपुर सीट से बलजिंद्र सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का कौन होगा नया कप्तान, चर्चाओं में कई नाम, क्या गोदियाल को रिपीट कर सकती है पार्टी?
मतदान से पहले दोनों प्रत्याशियों ने दूसरे दलों को समर्थन देने की घोषणा की थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेकर पार्टी ने दोनों प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर जवाब मांगा था। लेकिन नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद भी प्रत्याशियों की तरफ से जवाब नहीं दिया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर साजिद अंसारी व बलजिंद्र सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान का कहना है कि दोनों प्रत्याशियों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया।