फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिटकुल के 36 अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पिटकुल ने 29 सहायक अभियंताओं, एक सहायक लेखाधिकारी और छह अवर अभियंताओं का वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत किया है। मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन और उनकी अध्यक्षता वाली समिति की संस्तुति पर हुआ। 24 सहायक अभियंताओं को द्वितीय और पांच को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन मिला है। एक सहायक लेखाधिकारी को तृतीय तथा छह अवर अभियंताओं को प्रथम स्तरोन्नयन स्वीकृत हुआ। इससे उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग 4500 रुपये से 73000 रुपये तक की वृद्धि होगी। प्रबंध निदेशक ने सभी लाभकारी कार्मिकों को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें