फोटो
सेलाकुई। सेलाकुई क्रिकेट समिति की ओर से हरिपुर खेरी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में साक्षी इलेवन ने 10 रनों से मैच जीता। बृहस्पतिवार को गढ़वाल इलेवन और साक्षी इलेवन के बीच मैच खेला गया। साक्षी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 180 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाली इलेवन की टीम 12 ओवर में 170 रन ही बना पाई। साक्षी इलेवन ने दस रनों से मैच जीता। समिति के सदस्य मुकेश पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक ही मैच खेला गया। बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर अनुज रौथाण, प्रदीप बिष्ट, दिनेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद