फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहार्डवेयर दुकान में हुई थी चोरी, आरोपी के पास से 16 हजार रुपये बरामदI
विज्ञापन




सहसपुर थाना पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान से नकदी चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 16230 रुपये की नकदी और डीवीआर भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

22 फरवरी की रात को अज्ञात चोर सहसपुर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से नगदी और सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर चोरी कर ले गए थे। सहसपुर के सभावाला निवासी दुकान संचालक शुभम कुमार ने 23 फरवरी को थाने में चोरी की तहरीर दी थी। बताया था कि चोर दुकान में गल्ले से 25 से 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी से संबंधित धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की गई। बताया कि मुखबिर तंत्र और सर्विलोंस टीम की भी मदद ली गई है। शनिवार को पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपियों को श्रीराम चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के बागपत के छपरौली के लंब तुगना निवासी शुभम और आदिल बताया। आरोपियों ने बताया कि वह शिमला बाईपास के पास एक मकान में किराए पर रह रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई 16230 रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें