फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मैक के साथ सहारनपुर का गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज भेजा जेल
I
I
I
I पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर जिले के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iपिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार रात को एसआई हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ कलियर क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों नहरों के बीच वाली पटरी पर बावन दर्रा की ओर से आम के पेड़ के पास एक युवक स्मैक बेचने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना श्रवण गिरी निवासी दुगचाड़ा देवबंद जिला सहारनपुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह करीब एक साल से धनौरी में किराए के मकान में रह रहा हैं। आरोपी पर देवबंद में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें