फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक की टक्कर से सहारनपुर के बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में लांघा रोड पर एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ मित्तल (40) पुत्र दीपक मित्तल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे लांघा रोड पर पीएनबी बैंक के एटीएम के पास मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मिनी ट्रक सहसपुर से लांघा रोड की ओर जा रहा था। बाइक लांघा रोड से सहसपुर की ओर आ रही थी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार से तहरीर मिलने के बाद मिनी ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें