500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को बैंक तो खुले लेकिन लोगों की भीड़ की वजह से हालात खराब हो गए।
कई जगहों पर तो इतनी लंबी लाइनें लग गई कि सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने की जद्दोजहद में लगी है।
सुबह दस बजे बैंक खुलने थे लेकिन लोगों की भीड़ आठ बजे से ही बैंकों के बाहर जुट गई। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गई।
शहर की कई बैंक शाखाओं में तो भीड़ इस कदर थी कि मैनेजर भी आधे घंटे तक भीतर नहीं घुस पाए।
लोग अपनी आईडी लेकर बैंकों के बाहर खड़े हैं। देहरादून में अभी 500 और 2000 के नए नोट नहीं आए हैं, लिहाजा बैंक 100-100 रुपये के नोट ही एक्सचेंज के रूप में दे रहे हैं।