फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाराष्ट्र में पढ़ाई जा रही रूपनारायण की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड के रूपनारायण सोनकर की पांच कहानियां महाराष्ट्र के छात्रों को पढ़ाई जा रही हैं। उनकी कहानियां उत्तराखंड व अन्य विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई जा रही हैं। दून के डांडा लाखोंड निवासी रूपनारायण ने बताया कि कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रताप महाविद्यालय में यह कहानियां पढ़ाई जा रही हैं। इसमें जहरीले जड़ें, खलछल, नीति, खटीक का, रनों और कांडा कहानी शामिल है। बताया कि यह कहानियां ग्रामीण भारत के कमजोर वर्ग से जुड़ी हैं। बता दें कि रूपनारायण की कहानियां और उनके साहित्य की सराहना अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह समेत प्रो. नंबरसिंह, राजेंद्र यादव, प्रो. अजय नावरिया कर चुके हैं। रूपनारायाण के इसी संग्रह की कहानियां इलाहाबाद विश्वविद्याल, लखनऊ विश्वविद्यालय के अलावा टोरिनो विश्वविद्यालय इटली में भी पढ़ाई जा रही हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें