फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 23 Nov 2022 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

टक्कर के बाद संदीप डिवाइडर साइड उछलकर गिर गया जबकि यशपाल मौके पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक यशपाल को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बैंक के काम से रुद्रपुर आए रामनगर निवासी बाइक सवार दो दोस्तों को काशीपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दौरान एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीरूमदारा, रामनगर(नैनीताल) निवासी यशपाल सिंह(36) अपने दोस्त संदीप रावत के साथ बुधवार को बुलेट से रुद्रपुर आया था। शाम करीब 4:30 बजे दोनों घर के लिए वापस निकल रहे थे। तभी काशीपुर रोड पर ओवर ब्रिज से नीचे उतरते ही तेल मिल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी।

सुनील हत्याकांड: 12 दिसंबर को होगा 12 संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट, हत्या कर मसूरी के जंगल में फेंक दिया था शव
विज्ञापन


टक्कर के बाद संदीप डिवाइडर की साइड उछलकर गिर गया जबकि यशपाल मौके पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक यशपाल को रौंदते हुए निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर वहां यूपी व उत्तराखंड दोनों पुलिस पहुंच गई, लेकिन मामला उत्तराखंड का था तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक और ड्राइवर उनके कब्जे में है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें