फोरेंसिक टीम करेगी घटना की जांच
ट्रांजिट कैंप में हुई धमाके के घटना की जांच फोरेंसिक टीम करेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अनुषा बडोला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों को क्षतिग्रस्त घर से दूर रहने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को फोरेंसिक टीम घटना की जांच करेगी।
विधायक और मेयर ने जाना घायलों का हाल
विधायक शिव अरोरा व मेयर रामपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने घायलों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ घायलों को विधायक ने अपने वाहन से जिला अस्पताल भी पहुंचाया। इधर, ट्रांजिट कैंप में धमाका होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को क्षतिग्रस्त घर से दूर कर दिया।
मंगलवार को सिलिंडर लेकर आया था प्रेम
घटना से दहशत में आए प्रेम ने बताया कि वह मंगलवार को गैस एजेंसी से सिलिंडर खरीद कर लाया था। घटना होने के आधा घंटा पहले उसका बहनोई बहेड़ी निवासी भूपराम उसके घर पहुंचा था। फूफा के आने के बाद नीतू खाना बनाने के लिए किचन में गई थी।