रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के से बुधवार शाम बनतोली के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर मोरखंडा नदी में गिर गया। इससे नदी में भारी मलबा और पत्थर आने से जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने इसके असर से मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताते हुए नदी तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।