फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कालसी में बवाल... मुस्लिम व्यक्ति के पूजन सामग्री बेचने पर भड़की रूद्र सेना, बंद कराई दुकान

Sat, 17 Jun 2023 06:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)

सार

मुस्लिम व्यक्ति के पूजन सामग्री बेचने को लेकर कालसी में बवाल हो गया। जबरन दुकान को बंद कराया गया। जिसके पुलिस ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। पुलिस ने रूद्रसेना के संस्थापक को हिरासत में लिया। और इसके बाद दुकान खुलवाई।
 
विज्ञापन
कालसी में बवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम व्यक्ति के पूजन का सामान बेचने पर रूद्र सेना और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकताओं ने कालसी गेट बाजार में धरना प्रदर्शन किया। विरोध में दुकान को बंद करा दिया। मामला बिगड़ता देख कालसी थाना पुलिस ने रूद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी को हिरासत में लेकर दुकान को खुलवाया।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बाजार से खदेड़ा। हालांकि कि कुछ देर बाद पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर राकेश तोमर उत्तराखंडी को रिहा कर दिया। शनिवार की रूद्र सेना और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता रूद्रसेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी के नेतृत्व में कालसी बजार में एकत्र हुए। जहां उन्होंने विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

राकेश तोमर उत्तराखंडी ने आरोप लगाया कि डेयरी फार्म की दुकान एक महिला के नाम आवंटित है। जिसने नियम विरूद्ध दुकान को करीब चार माह पूर्व एक धर्म विशेष के व्यक्ति को किराए पर दे दिया। जिसमें वह व्यक्ति परचून की दुकान चला रहा है। आरोप लगाया कि धर्म विशेष की पहचान छिपाकर पूजन सामग्री भी बेची जा रही है। जिससे हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन निरस्त नहीं करता तो फिर करेंगे आंदोलन
उन्होंने कहा कि बाजार में मीट की दुकान में धर्म विशेष की पहचान छिपाकर संचालित की जा रही है। दुकान के बाहर हलाल का बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। कहा कि ऐसी दुकानें किसी भी सूरत में संचालित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर डेयरी प्रबंधन दुकान का आवंटन निरस्त नहीं करता तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी से मिलने दिल्ली से पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी बात

किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। राकेश उत्तराखंड को हिदायत देकर रिहा कर दिया गया है। इस संबंध में डेयरी प्रबंधन से भी वार्ता की गई है। प्रबंधन को दुकान से संबंधित विवाद निपटाने को कहा गया है। बिना किसी सरकारी आदेश के किसी की दुकान बंद कराना गैर कानूनी है। दुकान को खुलवा दिया गया है।- रविंद्र नेगी, थानाध्यक्ष कालसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें